प्रेग्नेंसी फेज में सामंथा रूथ प्रभु का थाईलैंड वेकेशन, खूबसूरत तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का खास अंदाज

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के खास दौर को एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी फेज के बीच एक्ट्रेस खुद के लिए समय निकालते हुए थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। समांथा ने अपने वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका सुकून भरा अंदाज और चेहरे पर नजर आ रहा ग्लो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

समांथा ने अपनी ट्रिप की तस्वीरों के साथ बताया कि उन्हें वेलनेस ट्रैवल हमेशा से पसंद रहा है। शेयर की गई तस्वीरों में वह कभी किसी कैफे में आराम करती नजर आ रही हैं तो कभी प्रकृति की खूबसूरती को निहारते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके इस शांत और खुशमिजाज अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने थाईलैंड की कई खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर किया। सोशल मीडिया पोस्ट में वह गार्डन, बीच और शानदार लोकेशन पर पोज देती नजर आईं। वहीं, एक तस्वीर में समांथा अपने पति के पीछे छिपती हुई दिखाई दे रही हैं, जो काफी प्यारा और क्यूट मोमेंट लग रहा है।

समांथा अपनी इस ट्रिप के दौरान थाईलैंड के मशहूर चिवा-सोम हुआ हिन वेलनेस रिजॉर्ट भी पहुंचीं। यहां उन्होंने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी थेरेपी और वेलनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यह रिजॉर्ट अपने हेल्थ और रिलैक्सेशन ट्रीटमेंट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा हाल ही में फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ में नजर आई थीं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके बेबी बंप की झलक सामने आई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब वह अपने इस नए सफर को पूरी तरह एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *