Tumbbad 2: आलिया भट्ट की ‘तुम्बाड 2’ में धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह ने शेयर किया खास पोस्ट

KNEWS DESK – हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की फिल्म में एंट्री कंफर्म कर दी है। फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ एक खास पोस्ट शेयर कर इस खबर पर मुहर लगा दी है।

पोस्ट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ बड़ा खुलासा

सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “A New Chapter Begins… Welcome to Tumbbad 2, Alia Bhatt.” पोस्ट में हैशटैग #PralayAayega भी लिखा गया है।

https://www.instagram.com/p/Dawou2Kgu1q/?u

तस्वीर में आलिया भट्ट के हाथ में आटे की गुड़िया दिखाई दे रही है, जो पहली फिल्म से जुड़ा अहम प्रतीक माना जाता है। पोस्ट का स्टाइल भी उसी अंदाज में तैयार किया गया है, जैसा पहले फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों के लिए किया गया था।

दमदार होगा आलिया का किरदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में बेहद अहम और पावरफुल भूमिका निभाएंगी। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आएगा और यही रोल आगे ‘तुम्बाड 3’ की कहानी की नींव भी रखेगा।

खबरें हैं कि आलिया ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और इसके लिए उनका करीब 20 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। कहा जा रहा है कि स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी थी।

2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ को समय के साथ कल्ट फिल्म का दर्जा मिला। अब इसके दूसरे भाग से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आलिया भट्ट की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फैंस को इंतजार है कि मेकर्स उनके किरदार और फिल्म की कहानी से जुड़ी बाकी जानकारियां कब साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *