लॉन्च के कुछ दिन बाद Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा बदलाव, अब 8000 रुपये महंगा हुआ फोन

KNEWS DESK-स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत रखने वाली कंपनी Samsung ने हाल ही में अपनी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इस फोन की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Galaxy M47 5G की कीमत में 8000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

Samsung Galaxy M47 5G को 29 जून 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब नई कीमत के साथ यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लिस्ट हो गया है।

Samsung Galaxy M47 5G के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो अब बढ़कर 32,999 रुपये हो गया है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की लॉन्च कीमत 28,999 रुपये थी, अब यह 36,999 रुपये में उपलब्ध है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज टॉप वेरिएंट को 33,999 रुपये में पेश किया गया था, जिसकी नई कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है। हालांकि, Samsung की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मिलता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस प्राइस रेंज में किनसे होगा मुकाबला?

कीमत बढ़ने के बाद Samsung Galaxy M47 5G का मुकाबला अब Vivo, Oppo और Redmi जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स से होगा। इस सेगमेंट में कंपनियां दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाले फोन पेश कर रही हैं। लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही कीमत में हुई इस बढ़ोतरी ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है। अब देखना होगा कि नई कीमत पर Galaxy M47 5G को बाजार में कितना अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *