दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर हुई समांथा रुथ प्रभु की फिल्म, अब OTT पर मचेगा धमाल

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनका जलवा बरकरार है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए समांथा ने फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ के जरिए शानदार कमबैक किया है।

फिल्म में उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस सफलता के साथ समांथा ने अपने करियर में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

थिएटर में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब ‘मां इंति बंगारम’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान हो गया है। फिल्म को 17 जुलाई 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा।

फैंस इस फिल्म को लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। हालांकि, शुरुआत में फिल्म की स्ट्रीमिंग सिर्फ तेलुगू भाषा में उपलब्ध होगी। हिंदी और अन्य भाषाओं के दर्शकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

फिल्म को सिनेमाघरों में मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया जा सकता है।

20-30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मां इंति बंगारम’ का बजट करीब 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर मेकर्स को बड़ी सफलता दिलाई है।

फिल्म की इस सफलता के साथ ही समांथा रुथ प्रभु ने अपनी पिछली फिल्मों की असफलताओं को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले उनकी फिल्में ‘खुशी’, ‘शाकुंतलम’, ‘यशोदा’ और ‘शुभम’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।

समांथा ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘मां इंति बंगारम’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि समांथा रुथ प्रभु किसी लीड एक्ट्रेस के तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तेलुगू एक्ट्रेस बन गई हैं।

इससे पहले किसी भी तेलुगू अभिनेत्री की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने अपने दम पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं की थी। इस रिकॉर्ड के साथ समांथा ने साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान और मजबूत कर ली है।

‘मां इंति बंगारम’ का निर्माण समांथा रुथ प्रभु ने अपने प्रोडक्शन बैनर त्रालला मूविंग पिक्चर्स के तहत किया है। फिल्म के क्रिएटर उनके पति राज निदिमोरु हैं, जबकि इसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *