दूसरी प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में दीपिका पादुकोण, बताया थर्ड ट्राइमेस्टर की मुश्किलें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के इस खास सफर के दौरान दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर फैन्स के साथ अपनी हेल्थ और इस फेज से जुड़े अनुभव शेयर करती रहती हैं।

अब दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि प्रेग्नेंसी के तीसरे चरण यानी थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दीपिका ने बताया थर्ड ट्राइमेस्टर का अनुभव

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो री-शेयर किया है, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला को रात के समय बार-बार बाथरूम जाने में परेशानी होती दिखाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में रात में उठकर बाथरूम तक जाना भी एक बड़ी चुनौती जैसा महसूस होने लगता है।

दीपिका की इस पोस्ट से साफ है कि इस समय वह भी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण की इसी तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी इस जर्नी को काफी पॉजिटिव तरीके से लिया है और फैन्स के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DXTQMtwjBHn/

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा था। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों ने पैरेंटहुड को अपनाया था।

अब बेटी दुआ के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद दीपिका और रणवीर अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। कपल के फैन्स भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *