KNEWS DESK – बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। अभिनेता ने गौरी स्प्रैट के साथ बेहद निजी समारोह में रजिस्टर मैरिज की। शादी के बाद से ही कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जहां एक तरफ फैंस आमिर और गौरी की नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लुक भी खूब चर्चा में है। अपने खास दिन के लिए गौरी ने ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें सादगी, खूबसूरती और रॉयल अंदाज का शानदार मेल देखने को मिला।
बेज लहंगे में नजर आईं गौरी
अपनी शादी के दिन गौरी ने पारंपरिक लाल जोड़े से हटकर हल्के बेज रंग का खूबसूरत लहंगा पहना। उनका यह कस्टम ब्राइडल लुक काफी एलिगेंट नजर आया। लहंगे पर फ्लोरल पैटर्न और हल्का जरी वर्क किया गया था, जिसने आउटफिट को क्लासी और शानदार टच दिया।
गौरी ने अपने लहंगे के साथ हाई नेक फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया था। ब्लाउज पर भी फ्लोरल डिटेलिंग देखने को मिली, जो उनके पूरे लुक को और खास बना रही थी।
https://www.instagram.com/reels/DadY7cgSRrc/
जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
गौरी के ब्राइडल लुक की सबसे खास बात उनकी जूलरी रही। उन्होंने ज्यादा भारी गहनों की जगह क्लासी और ट्रेडिशनल जूलरी को चुना। चार लेयर वाले रानी हार के साथ उन्होंने ग्रीन मोतियों का टच दिया हुआ चोकर पहना था।
मैचिंग ईयररिंग्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ गौरी ने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
नेचुरल मेकअप और बोहो हेयरस्टाइल ने जीता दिल
गौरी ने अपने मेकअप को बेहद नेचुरल रखा। हल्के बेस और सटल टच के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती को और निखारा। आंखों को हाईलाइट करने के लिए ब्रॉन्ज स्मोकी आई मेकअप किया गया था, जो उनके लुक पर काफी जंच रहा था।
वहीं हेयरस्टाइल में भी गौरी ने कुछ अलग चुना। उन्होंने ट्रेडिशनल ब्राइडल बन की जगह ढीली बोहो स्टाइल चोटी बनाई, जिसे छोटे-छोटे फूलों से सजाया गया था। यह हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को खूबसूरत और फ्रेश बना रहा था।
गौरी स्प्रैट का यह ब्राइडल अवतार अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।