‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? सामने आई तारीख

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सौरव गांगुली के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और अब इसके फर्स्ट लुक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक 8 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है, जो खुद सौरव गांगुली का जन्मदिन भी है। ऐसे में मेकर्स इस खास दिन को और भी यादगार बनाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक प्रमोशनल लॉन्च नहीं होगा, बल्कि क्रिकेट फैंस और गांगुली के चाहने वालों के लिए एक इमोशनल मोमेंट भी साबित होगा।

इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि उनकी पत्नी डोना गांगुली का किरदार तान्या मानिकतला निभाएंगी। इसके अलावा सास्वता चटर्जी गांगुली के पिता और अपराजिता आध्या उनकी मां की भूमिका में दिखाई देंगी।

फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग और लव रंजन हैं। यह बायोपिक सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर की पूरी जर्नी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी, जिसमें उनके संघर्ष, कप्तानी और भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले दौर को शामिल किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DWlqzkcjR_0/?

फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह है और अब फर्स्ट लुक रिलीज की खबर ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि मेकर्स इसी मौके पर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ और फिल्म ‘रफ्तार’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *