KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में सेंसर बोर्ड (CBFC) से जुड़े विवाद की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
CBFC विवाद की खबरें निकलीं गलत
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिलने में दिक्कत आ रही है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज अटक गई है। लेकिन सलमान खान फिल्म्स ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर जारी अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट ही नहीं किया गया है, इसलिए किसी भी तरह के विवाद या रोक की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
मेकर्स ने अफवाहों पर लगाई रोक
प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में कहा कि बिना पुष्टि वाली जानकारी को फैलाना गलत है और दर्शकों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल चैनलों से ही साझा की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/DaXG7zCMJ_o/
गलवान घाटी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म
‘मातृभूमि’ को लेकर बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं, जबकि इसमें सलमान खान के साथ Chitrangda Singh मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि चर्चाओं में यह भी सामने आया है कि इसे 15 अगस्त के आसपास रिलीज किया जा सकता है, लेकिन मेकर्स ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।