KNEWS DESK – बॉलीवुड की जानी-मानी और टैलेंटेड एक्ट्रेस Divya Dutta ने अपने लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। Bhaag Milkha Bhaag, Veer-Zaara और Delhi-6 जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने खास पहचान बनाई है।
हाल ही में वह शो ‘चिरैया’ में नजर आईं, जहां उन्होंने एक बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर खुलकर अपनी राय रखी।
सोशल मीडिया ने बदली इंडस्ट्री की तस्वीर
दिव्या दत्ता ने बताया कि आज के समय में एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी काफी मायने रखते हैं। उनके मुताबिक, अब कई बार टैलेंट से ज्यादा डिजिटल प्रेजेंस को अहमियत दी जाती है।
उन्होंने कहा कि आज का दौर काफी बदल चुका है, जहां कई बार कलाकारों से पहले उनके फॉलोअर्स देखे जाते हैं और फिर उन्हें प्रोजेक्ट ऑफर किया जाता है।
“पहले फॉलोअर्स लाओ, फिर काम मिलेगा”
दिव्या दत्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले के समय में काम पाना बेहद मुश्किल था, लेकिन अब सोशल मीडिया और रील्स के जरिए लोग जल्दी पहचान बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल एक रील भी किसी को रातों-रात पहचान दिला सकती है और प्रोड्यूसर ऐसे टैलेंट पर तुरंत ध्यान देते हैं।
उनका कहना था कि यह बदलाव जहां एक तरफ अवसर बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री में एक नया दबाव भी बना रहा है।
शुरुआत के दिनों को किया याद
दिव्या दत्ता ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब परिस्थितियां काफी कठिन थीं। उस समय न तो इतने प्लेटफॉर्म थे और न ही अवसर आसानी से मिलते थे।
उनका मानना है कि आज के एक्टर्स के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा टूल बन चुका है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ गई हैं।
बातचीत के दौरान दिव्या दत्ता ने फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें एक मजबूत फैमिली सपोर्ट मिला।