5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जैस्मिन भसीन, जानें अब कैसी है तबीयत?

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस Jasmin Bhasin की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, हालांकि अब उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जन्मदिन के मौके पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड Aly Goni ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार उनके ठीक होने की दुआएं की जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, जैस्मिन 28 जून से दुबई के अस्पताल में भर्ती थीं, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल केयर दी गई।

अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया है कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है और वह अब घर लौट आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह फिलहाल आराम कर रही हैं और रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने साफ किया कि अब किसी तरह का तनाव या खतरा नहीं है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

जैस्मिन ने अपने मैसेज में फैंस के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय अस्पताल में ही रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने भारत लौटकर अपने देश में ही आगे का इलाज जारी रखने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि जैस्मिन को ‘टर्मिनल इलियटिस’ नाम की मेडिकल कंडीशन है, जिसकी वजह से उन्हें यह स्वास्थ्य समस्या हुई। फिलहाल वह मेडिकल निगरानी में हैं और पूरी तरह से आराम कर रही हैं।

फैंस के लिए यह खबर राहत देने वाली है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह तेजी से रिकवरी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *