4000 करोड़ की ‘रामायण’ का सीन लीक, VFX देखकर भड़के यूजर्स बोले- ‘ये क्या मजाक है?’

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। दिवाली रिलीज को लेकर तैयार हो रही इस मेगा बजट फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक कथित लीक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश को रावण के रूप में देखा जाएगा। फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ही प्रोडक्शन में बताया जा रहा है, जबकि पहला पार्ट अभी भी एडिटिंग स्टेज में है।

ट्रेलर से पहले लीक वीडियो ने बढ़ाया बवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ का ट्रेलर जल्द ही एक इंटरनेशनल इवेंट में लॉस एंजिल्स में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म का करीब 11 सेकंड का एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इस क्लिप में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में धनुष-बाण चलाते दिखाई दे रहे हैं और सामने एक विशाल राक्षस नजर आता है। यही सीन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है।

VFX और स्टाइल को लेकर यूजर्स नाराज

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शंस बंट गए हैं। एक वर्ग का कहना है कि फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट जरूरत से ज्यादा “हॉलीवुड स्टाइल” लग रहा है, जिससे भारतीय भावनात्मक जुड़ाव कम होता दिख रहा है।

कुछ यूजर्स ने यहां तक लिखा कि यह प्रोजेक्ट बहुत ज्यादा VFX-ड्रिवन लग रहा है और इससे कहानी की आत्मा कमजोर हो सकती है। वहीं, कई लोगों ने इसे बड़ी निराशा बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी बजट फिल्म से और बेहतर उम्मीद थी।

AI वीडियो होने का भी दावा

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल क्लिप को लेकर दावा किया है कि यह असली फुटेज नहीं बल्कि AI जनरेटेड वीडियो हो सकता है। उनका कहना है कि यह लीक पूरी तरह से फर्जी या एडिटेड कंटेंट भी हो सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘रामायण’ को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों में भारी उम्मीदें हैं। रणबीर कपूर इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं और इसे उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *