राम की भक्ति कालनेमियों को निपटा देगी… CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- अयोध्या को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अयोध्या और राम मंदिर को लेकर फैलाए जा रहे कथित झूठ पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को अयोध्या, काशी और प्रयागराज के विकास से परेशानी हो रही है।

‘अयोध्या की सुंदरता से चिढ़ है’

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा और वृंदावन का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, “अब कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो झूठ का सहारा लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सब समझती है।”

‘कांग्रेस पहले राम के अस्तित्व को नकारती थी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले कांग्रेस भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थी, लेकिन अब वही लोग कह रहे हैं कि “राम तो सबके हैं” और अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सब जानते हैं कि कौन सही है और कौन गलत।

अपने भाषण में सीएम योगी ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हनुमान जी ने कालनेमी के छल को विफल किया था, उसी तरह रामभक्ति हर तरह के छल और झूठ से लड़ने की ताकत देती है।

https://www.facebook.com/MYogiAdityanath/posts/1685963596220455

सपा पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पहले रामपुर के चाकू का गलत इस्तेमाल होता था और लोगों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार आने के बाद वही पहचान अब सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की प्रतीक बन गई है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, वह आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि आमजन के संतुष्टिकरण और विकास की राजनीति में विश्वास करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास के नए अवसरों से प्रदेश के युवा आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *