KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डिजिटल क्रिएटर द्वारा किए गए दावे ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें कहा गया कि उर्फी जावेद ने अपना धर्म बदल लिया है और अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई।
हालांकि, उर्फी जावेद ने इन सभी दावों को सख्ती से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक खबर बताया है। साथ ही उन्होंने संबंधित इंफ्लुएंसर को जमकर फटकार भी लगाई।
“मैंने न नाम बदला, न धर्म”
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को पत्रकार बोलते हैं। आंटी प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला।”
उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करतीं और इस तरह की अफवाहें फैलाना पूरी तरह गलत है। उर्फी ने तंज कसते हुए यह भी लिखा, “मैं अपने कपड़ों से ही नहीं, अपने शब्दों से भी नंगी हूं, लेकिन आज मूड नहीं है।”
इंफ्लुएंसर को लगाई कड़ी फटकार
उर्फी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने संबंधित इंफ्लुएंसर की पत्रकारिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें। उन्होंने लिखा, “आप बिंदास मेरी बुराई कर सकते हैं, लेकिन फेक न्यूज मत फैलाइए।”
इसके साथ ही उर्फी ने उस इंफ्लुएंसर के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।
इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग उर्फी के सपोर्ट में हैं तो कुछ इसे एक और ऑनलाइन विवाद मान रहे हैं।
वर्क फ्रंट पर उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस OTT’ और अपनी डॉक्यूमेंट्री-रियलिटी सीरीज ‘Follow Kar Lo Yaar’ से भी काफी लोकप्रियता हासिल की है।
टीवी करियर की शुरुआत उन्होंने ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘डायन’ और अन्य कई शोज से की थी। वह फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में भी नजर आ चुकी हैं।