Knews Desk- पाकिस्तान से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। न्यूजीलैंड के मशहूर ट्रैवल व्लॉगर कार्ल रॉक के साथ हुई एक बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स उनकी भारतीय पत्नी के रंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उस शख्स की जमकर आलोचना की है।
दरअसल, पाकिस्तान यात्रा के दौरान कार्ल रॉक से एक स्थानीय व्यक्ति ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा। जब कार्ल ने बताया कि उनकी पत्नी भारतीय हैं, तो शख्स ने हैरानी जताते हुए कहा कि “भारतीय तो काले होते हैं, जबकि आप गोरे हैं।” यह टिप्पणी सुनकर कार्ल ने बहस करने के बजाय बेहद शांत तरीके से जवाब दिया और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सामने वाला क्या कहना चाहता है।
https://www.instagram.com/reel/DZPwbfWDNhR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
कार्ल रॉक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और रंगभेद वाली सोच की निंदा की। कई पाकिस्तानी यूजर्स ने भी इस टिप्पणी को शर्मनाक बताया और कहा कि त्वचा के रंग के आधार पर किसी का मूल्यांकन करना गलत है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्ल रॉक के संयमित रवैये की भी सराहना की। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने बिना विवाद बढ़ाए जिस तरह स्थिति को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है। इस घटना के बाद एक बार फिर रंगभेद और गोरे रंग को श्रेष्ठ मानने वाली मानसिकता पर चर्चा शुरू हो गई है।