ब्रह्मपुत्र नदी में जोरहट के नीमती घाट पर दो नाव टकराईं, करीब 120 लोग सवार थे

Boat Accident :

Boat Accident :  ये घटना जोरहाट जिले के नीमतीघाट की है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।  इस हादसे में कई लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान रेस्कयू में जुट गए हैं.

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को भीषण नाव दुर्घटना

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को भीषण नाव दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। घटना जोरहाट जिले के नीमतीघाट की है। बताया जा रहा है कि नावों में करीब 120 लोग सवार थे।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।

इससे पहले जोरहाट के अतिरिक्त डीसी दामोदर बर्मन ने दावा किया था कि दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है।

 

About Post Author