पीएम मोदी की अपील का असर! अमृता फडणवीस ने अपनाई साइकिल, दिया बड़ा संदेश

KNEWS DESK: देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमृता सड़क पर साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अब वह 5 से 7 किलोमीटर तक के छोटे काम कार की बजाय साइकिल से ही पूरा करेंगी। उनका कहना है कि यह कदम पेट्रोल बचाने के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

अमृता फडणवीस ने इस पहल को पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि अगर लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाएं, तो इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि बढ़ती महंगाई के दौर में ईंधन की बचत भी होगी। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अमृता फडणवीस ने देशहित से जुड़ा संदेश दिया हो। इससे पहले भी वह प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी विदेश यात्रा रद्द कर चुकी हैं। अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उनका यह कदम आम लोगों को जागरूक और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *