Knews Desk– सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी इन प्लान्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है, जिसमें भारत भी शामिल है।
Meta का कहना है कि इन नए प्लान्स के जरिए यूजर्स को ज्यादा एडवांस, एक्सक्लूसिव और कस्टमाइज्ड फीचर्स मिलेंगे, जो फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को लगभग 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। हालांकि भारत में इनकी फाइनल कीमतों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
Meta ने Instagram Plus में कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स और एक्टिव यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं। इसमें यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। साथ ही बिना नाम दिखाए स्टोरी देखने का विकल्प भी मिलेगा।
इसके अलावा स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने, अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, एक्सक्लूसिव फॉन्ट्स, सुपर हार्ट रिएक्शन और अतिरिक्त प्रोफाइल पिन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे WhatsApp Plus यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कई प्रीमियम फीचर्स देगा। इसमें कस्टम थीम्स, यूनिक रिंगटोन्स, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा शामिल होगी। इसके अलावा यूजर्स अपनी चैट लिस्ट को ज्यादा बेहतर तरीके से कस्टमाइज भी कर सकेंगे।
विज्ञापनों से आगे बढ़ना चाहती है Meta
Meta का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी अब केवल विज्ञापनों से कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती। लगातार बढ़ते टेक्नोलॉजी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर खर्चों के बीच कंपनी नए रेवेन्यू मॉडल पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत Meta ने हाल ही में Meta AI के लिए भी अलग से पेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी का फोकस अब प्रीमियम डिजिटल सेवाओं के जरिए कमाई बढ़ाने पर है।
Meta ने स्पष्ट किया है कि Instagram, Facebook और WhatsApp के फ्री वर्जन पहले की तरह चलते रहेंगे। यानी आम यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। हालांकि जो यूजर्स एक्स्ट्रा फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस चाहते हैं, उन्हें सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा।