KNEWS DESK- Google ने अपने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नया और हल्का AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार 26 मई को “Gemini 3.5 Flash Low” वेरिएंट पेश किया, जिसे खास तौर पर कम टोकन खर्च और बेहतर यूसेज एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी का कहना है कि नया मॉडल यूजर्स को जल्दी रेट लिमिट खत्म होने की परेशानी से बचाएगा और लंबे समय तक AI टूल्स इस्तेमाल करने में मदद करेगा।
क्यों लाना पड़ा नया मॉडल?
हाल ही में Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म पर मैसेज बेस्ड सिस्टम हटाकर कंप्यूट बेस्ड यूसेज मॉडल लागू किया था। इसके बाद कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि छोटे और साधारण टास्क में भी टोकन बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं। यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए कंपनी ने नया “Gemini 3.5 Flash Low” मॉडल तैयार किया है।
45% कम टोकन खर्च करेगा नया मॉडल
Google DeepMind से जुड़े वरुण मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि नया Flash Low मॉडल पहले की तुलना में करीब 45 प्रतिशत कम टोकन इस्तेमाल करेगा।
कंपनी के मुताबिक, कम टोकन खर्च होने के बावजूद मॉडल की परफॉर्मेंस में कोई बड़ा समझौता नहीं किया गया है। खास तौर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और रोजमर्रा के AI टास्क में यह बेहतर रिजल्ट देगा।
अब तीन हिस्सों में बंटा Flash मॉडल
Google ने अब अपने Gemini 3.5 Flash मॉडल को तीन अलग-अलग वेरिएंट में बांट दिया है—
- Gemini 3.5 Flash Low – हल्के और रोजमर्रा के कामों के लिए
- Gemini 3.5 Flash Medium – सामान्य उपयोग के लिए
- Gemini 3.5 Flash High – जटिल और भारी AI टास्क के लिए
कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन सकेंगे।
फ्री यूजर्स को भी मिला फायदा
Google ने सिर्फ नया मॉडल लॉन्च नहीं किया, बल्कि इस हफ्ते सभी प्लान्स का Gemini कोटा भी रीसेट कर दिया है। इसका फायदा फ्री यूजर्स को भी मिलेगा। कंपनी चाहती है कि यूजर्स बिना रुकावट अपने AI प्रोजेक्ट पूरे कर सकें और टोकन लिमिट जल्दी खत्म होने की समस्या कम हो।
इमेज जनरेशन लिमिट पर भी उठे सवाल
कुछ यूजर्स ने इमेज जनरेशन लिमिट को लेकर भी शिकायत की। एक यूजर ने दावा किया कि Codex पर 1000 इमेज बनाई जा सकती हैं, जबकि एंटीग्रेविटी के अल्ट्रा प्लान में सिर्फ 24 इमेज जनरेट हो रही हैं।
इस पर वरुण मोहन ने माना कि मौजूदा लिमिट काफी कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि नई लिमिट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
AI टूल्स की रेस में Google का बड़ा कदम
AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Google लगातार अपने Gemini मॉडल्स को बेहतर बनाने में जुटा है। नया Flash Low वेरिएंट उन यूजर्स के लिए राहत बन सकता है जो लंबे समय तक AI टूल्स इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन टोकन लिमिट से परेशान रहते हैं।