KNEWS DESK – Mouni Roy इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में पति Suraj Nambiar संग अलग होने की खबरों के बाद अब मौनी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मौनी रॉय ने कान्स से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वो बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, “क्रोइसेट के रास्ते में।” इसके बाद से ही उनका ये लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
कान्स के इस नए लुक में मौनी ने न्यूड शेड की ऑफ-शोल्डर स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी हुई है। ड्रेस पर की गई बारीक लेस और शीयर डिटेलिंग उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना रही है। आउटफिट का फिटिंग स्टाइल मौनी के ग्लैमरस अंदाज को और ज्यादा उभार रहा है।

अपने इस लुक को खास बनाने के लिए मौनी ने डायमंड नेकलेस और लग्जरी डायमंड वॉच कैरी की। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक लो-बन बनाया, जिसने उनके पूरे लुक को क्लीन और रॉयल टच दिया।

मेकअप में भी मौनी ने मिनिमल लेकिन बेहद एलीगेंट स्टाइल चुना। ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो ऐड किया। वहीं स्मोकी आई मेकअप ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा ड्रामेटिक बना दिया।

कान्स 2026 से सामने आया मौनी रॉय का ये तीसरा लुक बताया जा रहा है और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।