जब इंडिया को गटर बनाओगे तो…. सोशल मीडिया पर छाई कॉकरोच जनता पार्टी, 72 घंटे में 5 मिलियन फॉलोअर्स

Knews Desk– सोशल मीडिया पर इन दिनों “Cockroach Janta Party” नाम का पेज तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ दिनों में इस Instagram पेज ने 5.1 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। खुद को “A political front of the youth, by the youth, for the youth” बताने वाला यह पेज अब इंटरनेट पर नई डिजिटल बहस का केंद्र बन गया है।

पेज की प्रोफाइल पर इसके संस्थापक अध्यक्ष के रूप में @abhijeetdipke का नाम लिखा गया है। साथ ही cockroachjantaparty.org वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। पेज पर फिलहाल 48 पोस्ट हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता विस्फोटक तरीके से बढ़ी है।

“कॉकरोच जनता पार्टी” अपने अलग अंदाज के कंटेंट की वजह से चर्चा में है। यहां पोस्ट किए जा रहे वीडियो, मीम्स और डायलॉग्स में राजनीति, सिस्टम, बेरोजगारी और युवाओं की परेशानियों पर तंज देखने को मिलता है। Gen-Z स्टाइल एडिटिंग और डार्क ह्यूमर ने युवाओं को तेजी से इस पेज से जोड़ दिया है। हाल ही में वायरल हुई लाइन – “जब इंडिया को गटर बनाओगे तो सब यहां कॉकरोच ही पैदा होंगे…” ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। कुछ लोग इसे सिस्टम पर तीखा व्यंग्य बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवादित बयान मान रहे हैं।

Instagram, X और YouTube Shorts पर “Cockroach Janta Party” लगातार ट्रेंड कर रही है। लाखों लोग इसके पोस्ट शेयर कर रहे हैं और मीम टेम्पलेट्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ एक मीम पेज नहीं, बल्कि युवाओं की डिजिटल नाराजगी का नया रूप बनता जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह सिर्फ सटायर प्रोजेक्ट है या भविष्य में कोई बड़ा डिजिटल मूवमेंट बनने वाला है। लेकिन इतना जरूर है कि कुछ ही दिनों में “कॉकरोच जनता पार्टी” ने इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *