KNEWS DESK – Salman Khan एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। 60 साल की उम्र में उनका नया फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस ही नहीं, बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाईं। सलमान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका लीन और सिक्स पैक एब्स वाला लुक नजर आया। पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई।
सलमान खान ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में “अकेला” और “तन्हा” के बीच फर्क की बात लिखी, लेकिन फैंस का पूरा ध्यान उनके फिट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर टिक गया। कुछ ही देर में पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे।
https://www.instagram.com/p/DYcVWneofGn/?
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani के कमेंट की हुई। संगीता ने सलमान की तस्वीर पर “Ufffff” लिखते हुए फायर इमोजी पोस्ट की। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वहीं Iulia Vantur ने भी सलमान की पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर उनके नए लुक की तारीफ की। लंबे समय तक सलमान खान के साथ उनका नाम जुड़ता रहा है, ऐसे में उनका कमेंट भी फैंस का ध्यान खींच रहा है।
इतना ही नहीं, Sneha Ullal ने भी सलमान के पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “उफ्फ आदी, तुमने ये सब ‘लकी’ के दौरान क्यों नहीं किया?” स्नेहा का यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ Lucky: No Time for Love में काम किया था। उस दौर में स्नेहा की तुलना Aishwarya Rai Bachchan से की जाती थी और उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल तक कहा गया था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता साल 2002 में खत्म हो गया था। इसके बाद 2005 में आई फिल्म ‘लकी’ में सलमान ने स्नेहा उल्लाल को लॉन्च किया था। उस वक्त भी दोनों काफी चर्चा में रहे थे।

अब एक बार फिर सलमान खान का नया अवतार इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनकी फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोग यह मानने को तैयार नहीं कि सुपरस्टार 60 साल के हो चुके हैं।