LPG सिलेंडर के दामों ने बढ़ाई टेंशन! कई राज्यों में ₹1000 के पार पहुंची कीमतें, जानिए आपके शहर का रेट

Knews Desk– देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है.

क्या है आपके शहर को रेट?

नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत , घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

अमेरिका-ईरान-इजरायल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें इस उछाल की बड़ी वजह हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने से भारत में LPG और अन्य ईंधन की लागत प्रभावित हुई है. राज्यवार कीमतों की बात करें तो बिहार, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में घरेलू LPG सिलेंडर अपेक्षाकृत महंगे हैं, जबकि दिल्ली और कुछ अन्य महानगरों में कीमतें थोड़ी कम हैं. उदाहरण के तौर पर बिहार में घरेलू सिलेंडर 1000 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में यह 910 से 960 रुपये के बीच बिक रहा है.

तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए फिलहाल घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, लेकिन वैश्विक हालात बिगड़ने पर भविष्य में कीमतों में बदलाव संभव है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर साफ दिखाई देने लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *