KNEWS DESK- बकरीद या ईद उल अजहा 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अगर आप इस खास मौके पर एलिगेंट, क्लासी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो Aamna Sharif के व्हाइट सूट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं। आमना का हर एथनिक लुक बेहद ग्रेसफुल होता है और खासतौर पर सफेद रंग के सूट में उनका स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। आइए देखते हैं उनके कुछ खूबसूरत सूट लुक्स, जिन्हें आप इस ईद ट्राई कर सकती हैं।
अंगरखा स्टाइल अनारकली में दिखा रॉयल अंदाज

आमना शरीफ का यह वाइट अंगरखा स्टाइल डबल लेयर अनारकली सूट बेहद खूबसूरत और रॉयल फील देता है। सूट की नेकलाइन पर लीफ कट डिजाइन इसे यूनिक बनाती है। वहीं बॉटम पर हैवी गोटा पट्टी और लेस वर्क पूरे लुक को फेस्टिव टच देता है। सिंपल हेयर स्टाइल, हैवी झुमके और नेचुरल मेकअप के साथ उनका यह लुक बेहद फ्रेश और यूथफुल लग रहा है।
ऑफ वाइट स्ट्रेट सूट में मिला क्लासी फेस्टिव वाइब

अगर आपको ज्यादा हैवी आउटफिट पसंद नहीं हैं, तो आमना का यह ऑफ वाइट स्ट्रेट सूट लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। उन्होंने जिगजैग डिटेलिंग वाले आइवरी ट्राउजर के साथ स्ट्रेट लाइन कुर्ती पहनी है। गोल्डन गोटा पट्टी और पर्ल फ्रिंज डिटेलिंग इस सूट को बेहद एलिगेंट बना रही है। फ्लोई दुपट्टा पूरे लुक में ग्रेस जोड़ रहा है।
लूज फिट सूट में मिला ट्रेंडी और कम्फर्टेबल लुक

आजकल रिलैक्स फिट और लूज फिट सूट काफी ट्रेंड में हैं और आमना शरीफ का यह क्लाउड वाइट सूट इसका बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने स्टोन और जरकन डिटेलिंग वाली कुर्ती को प्लाजो के साथ पेयर किया है। यह लुक न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि लंबे समय तक पहनने में बेहद आरामदायक भी रहेगा।
गोल्डन गोटा पट्टी वाला अनारकली देगा रिच फेस्टिव लुक

ईद के मौके पर अगर आप ट्रेडिशनल और रिच लुक चाहती हैं, तो आमना का यह वाइट अनारकली सूट शानदार ऑप्शन हो सकता है। सूट पर ग्रिड पैटर्न में डॉट्स की डिटेलिंग की गई है, जबकि बॉर्डर और दुपट्टे पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क इसे फेस्टिव टच दे रहा है। गोल्डन हील्स और चूड़ीदार के साथ उनका यह लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।
फ्लोरल टिश्यू सूट में दिखा सॉफ्ट और एस्थेटिक स्टाइल

अगर आप ईद पर सॉफ्ट और हल्का फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो आमना शरीफ का यह टिश्यू फैब्रिक सूट बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है। वाइट बेस पर पिंक फ्लोरल प्रिंट और गोल्डन हेमलाइन इसे बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। हाफ पिनअप हेयरस्टाइल, लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स और नेचुरल मेकअप के साथ उनका यह लुक काफी एस्थेटिक नजर आ रहा है।
चिकनकारी सूट में मिला सिंपल और सोबर लुक

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करने वालों के लिए आमना का यह चिकनकारी सूट परफेक्ट है। कुर्ती और ट्राउजर दोनों पर मैचिंग थ्रेड डिटेलिंग की गई है, जबकि फ्लोई दुपट्टा पूरे आउटफिट में सॉफ्ट एलिगेंस जोड़ रहा है। व्हाइट फुटवियर, आइवरी बैग और मिनिमल जूलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया है।