‘पेड्डी’ के क्लाइमैक्स में बड़ा धमाका! आखिरी 45 मिनट के लिए राम चरण ने खेला रिस्की दांव

KNEWS DESK – राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज डेट भले ही आगे बढ़ा दी गई हो, लेकिन इसका बज लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स इसे 4 जून को रिलीज करने जा रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बुची बाबू सना ने बताया कि ‘पेड्डी’ का क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह चौंका देगा. उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिरी 45 मिनट सबसे ज्यादा दमदार होने वाले हैं और यही हिस्सा ऑडियंस के दिल में बस जाएगा. डायरेक्टर के मुताबिक, राम चरण का किरदार “पेड्डी गाडू” इमोशन, दर्द और संघर्ष से भरा हुआ है, जिसे देखकर दर्शक खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे.

बुची बाबू ने ये भी माना कि किसी बड़े स्टार हीरो के साथ ऐसा रिस्की क्लाइमैक्स करना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि फिल्म में एक ऐसा इमोशनल ट्विस्ट है, जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देगा. हालांकि उन्होंने उस बड़े सरप्राइज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ये सिर्फ शॉक वैल्यू के लिए नहीं रखा गया है, बल्कि कहानी का सबसे अहम हिस्सा है.

फिल्म का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ग्रैंड इवेंट की तैयारी कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग थ्योरी बननी शुरू हो गई हैं. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है, जिसे मेकर्स अब तक छिपाकर रखे हुए हैं.

‘पेड्डी’ को एक बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया गया है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी. वहीं म्यूजिक का जिम्मा एआर रहमान ने संभाला है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. रूरल बैकड्रॉप और स्पोर्ट्स ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में राम चरण का नया अंदाज पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *