60 साल के पति और 26 साल की पत्नी का अनोखा रिश्ता, 4 शर्तों को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Knews Desk– अमेरिका के साउथ कैरोलिना से एक ऐसा कपल चर्चा में है, जिसकी कहानी ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। 60 वर्षीय केविन ग्रेगन और 26 वर्षीय ग्रेसन के बीच 34 साल का उम्र अंतर है, लेकिन लोगों की चर्चा उनकी उम्र से ज्यादा उनके रिश्ते के “चार नियमों” को लेकर हो रही है।

यह कपल अपने खूबसूरत लेकसाइड घर से टिकटॉक अकाउंट @graceandfaithg पर लगातार वीडियो शेयर करता है, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ खास “रिलेशनशिप पिलर्स” बताए हैं। इन्हीं नियमों ने उन्हें वायरल कर दिया है और इंटरनेट पर बहस का विषय बना दिया है।

रिश्ते की 4 अजीब शर्तें क्या हैं?

कपल के अनुसार उनके रिश्ते की नींव चार खास नियमों पर टिकी है पहला, वे हर रात साथ मिलकर प्रार्थना करते हैं, जिसे वे अपने रिश्ते की आध्यात्मिक मजबूती मानते हैं दूसरा, वे शराब तभी पीते हैं जब दोनों एक साथ मौजूद हों तीसरा, किसी भी झगड़े के दौरान भी वे एक-दूसरे के प्रति सेवा और सम्मान का भाव बनाए रखते हैं और चौथा, वे अपनी गलतियों का “हिसाब-किताब” नहीं रखते, बल्कि माफ करके आगे बढ़ते हैं। केविन का कहना है कि यह सभी नियम उन्होंने आपसी सहमति से बनाए हैं और इनमें किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने 34 साल के उम्र अंतर को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इसे “असामान्य रिश्ता” करार दिया। कुछ लोगों ने कपल पर “गोल्ड डिगर” जैसे आरोप भी लगाए। हालांकि, 26 वर्षीय ग्रेसन ने इन आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि लोग उनके नियमों को नियंत्रण समझते हैं, जबकि उनके लिए यह स्पष्टता और समझ का प्रतीक है। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी जिंदगी पर ध्यान दें, क्योंकि उनका रिश्ता आपसी सहमति पर आधारित है।

रिलेशनशिप एक्सपर्ट की राय

रिलेशनशिप विशेषज्ञ बेक थॉम्पसन ने इस मामले पर अलग दृष्टिकोण रखा है। उनके अनुसार, भले ही कपल की सोच सकारात्मक हो, लेकिन रिश्ते को “नियमों” के आधार पर चलाना हमेशा सही नहीं होता। उनका कहना है कि जब रिश्ते में चीजों को कठोर नियमों के रूप में बांध दिया जाता है, तो वह स्वाभाविक प्रेम और समझ से हटकर एक तरह के अनुशासन या नियंत्रण में बदल सकता है। स्वस्थ रिश्तों में ये आदतें स्वाभाविक रूप से विकसित होती हैं, न कि किसी तय कॉन्ट्रैक्ट की तरह।

यह अनोखा मामला एक बार फिर इस बहस को जन्म देता है कि रिश्तों में उम्र का अंतर और नियम कितने महत्वपूर्ण हैं। जहां एक तरफ कपल इसे अपने रिश्ते की मजबूती बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और विशेषज्ञ इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। इस कहानी ने इंटरनेट पर प्यार, नियम और रिश्तों की परिभाषा को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *