राम चरण की ‘पेड्डी’ का डबल धमाका, ‘धुरंधर’ के बाद KGF मेकर्स से मिलाया हाथ

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। पिछली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब सभी की नजरें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ पर टिकी हैं, जिसे लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।

‘पेड्डी’ से कमबैक की तैयारी में राम चरण

‘पेड्डी’ को डायरेक्ट कर रहे हैं Buchi Babu Sana, जबकि फिल्म में उनके अपोजिट Janhvi Kapoor नजर आएंगी। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसके प्रमोशन और बिजनेस स्ट्रैटेजी को लेकर मेकर्स ने बड़ा दांव खेल दिया है।

फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही नॉर्थ अमेरिका में शानदार प्री-सेल्स के जरिए जबरदस्त पकड़ बना ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर लिया है, जिससे मेकर्स का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया है।

डिस्ट्रीब्यूशन में बड़ा मास्टरस्ट्रोक

फिल्म को लेकर सबसे बड़ा बदलाव डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी में देखने को मिला है। इसे हिंदी और तेलुगु दोनों बाजारों में जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा, जो पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रहा है।

इसके अलावा ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा Hombale Films को दिया गया है, जिसने पहले ‘KGF’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस कदम को फिल्म के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

फ्लॉप के बाद दबाव में राम चरण

राम चरण की पिछली बड़ी फिल्म ‘Game Changer’ लगभग 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ ने वर्ल्डवाइड करीब 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब ऐसे में ‘पेड्डी’ उनके करियर के लिए बेहद अहम फिल्म मानी जा रही है।

‘पेड्डी’ को एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। वहीं जान्हवी कपूर की पिछली साउथ फिल्म के बाद यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *