KNEWS DESK – पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके Diljit Dosanjh की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, विदेशों तक फैली हुई है। उनकी फिल्मों और गानों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। अब एक बार फिर दिलजीत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन अब इसके ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट मिल गया है।
इस दिन रिलीज होगा ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर 19 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट को खास बनाने की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।
बताया जा रहा है कि इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर Imtiaz Ali, म्यूजिक डायरेक्टर A. R. Rahman, एक्ट्रेस Sharvari Wagh, Vedang Raina और बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ सकती है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और ट्रेलर रिलीज के बाद यह चर्चा और तेज होने की उम्मीद है।
1947 के विभाजन पर आधारित है कहानी
‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में उस दौर के दर्द, बिछड़ने की कहानी और भावनात्मक रिश्तों को दिखाया जाएगा। इसी ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों की दिलचस्पी इस फिल्म में और बढ़ गई है।
यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हिंदी ऑडियंस के बीच भी दिलजीत की मजबूत फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
पहले भी हिट रही इम्तियाज और दिलजीत की जोड़ी
डायरेक्टर इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी पहले भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Amar Singh Chamkila’ में इम्तियाज ने दिलजीत को लीड रोल में लिया था, और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
अब एक बार फिर इम्तियाज अली ने अपनी इस नई रोमांटिक फिल्म के लिए दिलजीत पर भरोसा जताया है। फिल्म में दिलजीत के अपोजिट शरवरी वाघ नजर आएंगी, जबकि Naseeruddin Shah भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।