KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि इस फिल्म में सलमान ने मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ हाथ मिलाया है।
सुपरहीरो फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
जब से इस फिल्म की घोषणा से जुड़ी खबरें सामने आई हैं, तभी से सलमान खान के फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बड़े बजट की हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो प्रोजेक्ट होगी, जो बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है।
करीना कपूर की एंट्री की खबरें निकलीं गलत
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आ सकती हैं। यहां तक कहा गया कि दोनों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज पर है।
https://www.instagram.com/p/DU7YaeqiNaG/?
लेकिन अब नई रिपोर्ट्स ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, न तो राज और डीके की टीम की करीना कपूर से कोई मुलाकात हुई है और न ही किसी तरह की कास्टिंग बातचीत आगे बढ़ी है।
अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अभी शुरुआती स्टेज यानी स्क्रिप्ट राइटिंग फेज में है। मेकर्स फिलहाल कहानी को फाइनल करने में जुटे हैं और कास्टिंग प्रोसेस अभी शुरू भी नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि जून के अंत तक फिल्म की कास्टिंग शुरू की जाएगी, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सलमान खान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी।
यह भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में युवा कलाकारों को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि कहानी के हिसाब से फ्रेश और नए चेहरे शामिल किए जाएं, जिससे फिल्म का कॉन्सेप्ट और मजबूत हो सके।
सलमान-करीना की जोड़ी पर फैंस की उम्मीदें
सलमान खान और करीना कपूर ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘बॉडीगार्ड’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘क्योंकि’ और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। खासकर ‘बजरंगी भाईजान’ ने दुनियाभर में 733 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था।
इसी वजह से जब दोनों के फिर साथ आने की खबरें सामने आईं, तो फैंस बेहद उत्साहित हो गए थे। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह खबर सिर्फ अफवाह थी।