छुए पैर, खेला लूडो-कैरम… खास अंदाज में नजर आए पवन सिंह, बटोरी दुआएं, लोगों ने कहा- दिल जीत गए बॉस

KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फिल्मों और गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह अक्सर अपने अंदाज और सामाजिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

हाल ही में पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका एक अलग ही मानवीय रूप देखने को मिला। इस वीडियो में वह एक वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ मुलाकात ही नहीं, बल्कि उन्होंने वहां समय भी बिताया और सभी के साथ खुलकर बातचीत की।

वीडियो में पवन सिंह बुजुर्गों के साथ लूडो और कैरम खेलते हुए भी दिखाई दिए, जिससे माहौल बेहद भावुक और खुशहाल नजर आया। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

वीडियो शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “आज आवाज कम थी, लेकिन दुआएं बहुत मिलीं।” यह लाइन उनके इस अनुभव को और भी भावुक बना देती है।

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “दिल जीत लेने वाला इंसान” बताया तो किसी ने लिखा “पवन भैया, आप सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।” यह साफ दिखाता है कि उनके फैंस सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनके व्यवहार को भी काफी पसंद करते हैं।

https://www.instagram.com/reels/DYMfyakyqx0/

वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह ने हाल ही में कई हिट गाने दिए हैं, जो सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर खूब सुने जा रहे हैं। भोजपुरी के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

कुछ समय पहले वह फिल्म ‘डकैत’ से भी जुड़े नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी थी। इस प्रोजेक्ट को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इससे उनकी पैन-इंडिया पहचान को भी मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *