KNEWS DESK – कभी-कभी इंसान अपने जज़्बात शब्दों में नहीं, बल्कि संगीत और तस्वीरों के जरिए बयां करता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्ते को लेकर।
पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है, जिससे यह साफ है कि दोनों के बीच दूरियां अब कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही हैं।
इसी बीच ज्योति सिंह का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हरे रंग के सूट में झूले पर बैठकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो से ज्यादा ध्यान लोगों का उनके बैकग्राउंड म्यूजिक ने खींचा।
https://www.instagram.com/reels/DYMa7d4ArT5/
ज्योति ने अपने वीडियो में बॉलीवुड फिल्म देवदास का मशहूर गाना ‘बैरी पिया’ इस्तेमाल किया है। इसके साथ उन्होंने एक उदास इमोजी भी शेयर किया, जिसे देखकर फैंस उनके भावनात्मक हालात का अंदाजा लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे उनके निजी जीवन से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ज्योति इस पोस्ट के जरिए अपने टूटे हुए रिश्ते और भावनाओं को व्यक्त कर रही हैं।
फैंस की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। कुछ लोग उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ उन्हें आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स पवन सिंह के व्यवहार पर भी सवाल उठा रहे हैं।