JEE Advanced 2026 परीक्षा का Admit Card जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका…

KNEWS DESK- देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा का आयोजन करने वाले IIT Roorkee ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं

होमपेज पर दिए गए “JEE Advanced 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें

अपना JEE Main आवेदन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल दर्ज करें

जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बिना इसके किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

परीक्षा कब होगी?

JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी-

पहला पेपर- सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

दूसरा पेपर- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

दोनों पेपर में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।

यह परीक्षा देशभर के आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, ऐसे में छात्रों के लिए एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *