Knews Desk-राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन के स्टेज पर फोटो खिंचवाने के बाद अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की रस्में पूरी होने से पहले दुल्हन स्टेज पर दूल्हे के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही थी. इसी दौरान अचानक वह स्टेज से नीचे उतरी और कुछ ही पलों में वहां से गायब हो गई. इस अप्रत्याशित घटना से दूल्हा पक्ष और बाराती दोनों हैरान रह गए.
बताया जा रहा है कि यह घटना कोटा के एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जैसे ही दुल्हन स्टेज से गई, शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है.
वीडियो हुई वायरल
वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, यह पूरा मामला राजस्थान के कोटा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पिछले कुछ समय से शादी समारोहों में अजीब घटनाएं सामने आ रही हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक दुल्हन या उसके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं और रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया. फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी तरह की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश के अलग-अलग हिस्सों से शादी समारोहों में भागने, रिश्ता टूटने और अचानक हुए बदलावों की कई खबरें वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मामले की सच्चाई और दुल्हन के गायब होने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन यह घटना इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है.