“शादी कब है?” सवाल पर हुमा कुरैशी का रिएक्शन वायरल

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर उनके और एक्टिंग कोच रचित सिंह के रिश्ते की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिसके बाद उनके अफेयर और शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक साथ नजर आते हैं। दोनों किसी जगह से बाहर निकलते हैं, जहां पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और कैमरे में कैद करने लगते हैं। इस दौरान दोनों साथ में पोज भी देते हैं, लेकिन माहौल तब बदल जाता है जब एक फोटोग्राफर हुमा से शादी को लेकर सवाल पूछता है—“मैम, आपकी शादी कब है?”

https://www.instagram.com/reel/DX92MooTH3H/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

इस सवाल पर हुमा कुरैशी मुस्कुराती रहती हैं और कोई जवाब नहीं देतीं। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी मुस्कान के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में अक्सर इवेंट्स और आउटिंग्स में नजर आते हैं। हालांकि, अभी तक न तो हुमा और न ही रचित ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और वे इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं, लेकिन इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह सब केवल अटकलों के तौर पर देखा जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी हाल ही में वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन और ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फिल्म ‘सिंगल सलमा’ में भी दिखाई दी थीं।

आने वाले समय में हुमा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनमें यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, ‘बेबी डू डाई डू’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *