वीर पहाड़िया के बाद अनन्या पांडे के एक्स बॉयफ्रेंड के प्यार में पड़ीं तारा सुतारिया, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी?

KNEWS DESK – बॉलीवुड में फिल्मों के सेट पर अक्सर सिर्फ कहानियां ही नहीं बनतीं, बल्कि कई बार रिश्ते भी बन जाते हैं। लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच कई सितारों के दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगते हैं। अब ऐसा ही कुछ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर चर्चा में है।

खबरें हैं कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ में साथ नजर आने वाले हैं और इसी बीच उनकी नजदीकियों की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के करीब आए हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ‘आशिकी 2’ फेम आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

न तो उन्होंने इन खबरों को स्वीकार किया है और न ही खारिज किया है, लेकिन फैंस के बीच उनकी डेटिंग की चर्चा तेजी से फैल रही है।

गौरतलब है कि तारा सुतारिया का कुछ महीने पहले ही वीर पहाड़िया से ब्रेकअप हुआ था। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में थे, लेकिन हाल ही में उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं। तब से दोनों को साथ नहीं देखा गया।

वहीं आदित्य रॉय कपूर का नाम भी पहले अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। दोनों की वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बताया जाता है कि दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन दिसंबर 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया।

अब दोनों अपने पुराने रिश्तों से आगे बढ़ चुके हैं और नए रिश्ते की शुरुआत की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

अगर तारा सुतारिया की डेटिंग हिस्ट्री की बात करें, तो उनका नाम इससे पहले भी कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि उन्होंने सबसे पहले अभिनेता अरुणोदय सिंह को डेट किया था, हालांकि बाद में तारा ने इन खबरों को नकार दिया था।

इसके अलावा ईशान खट्टर और रैपर बादशाह के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। वीर पहाड़िया से पहले तारा अभिनेता आदर जैन के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। दोनों करीब चार साल तक साथ रहे थे और उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *