KNEWS DESK – साल 2018 में रिलीज हुई कल्ट हॉरर फिल्म Tumbbad ने भले ही अपनी पहली रिलीज पर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखाया हो, लेकिन री-रिलीज के बाद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। अब इसी सफलता के बाद मेकर्स इसके सीक्वल ‘Tumbbad 2’ को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

इस बार फिल्म का निर्देशन Adesh Prasad कर रहे हैं, जो पहले ‘तुम्बाड’ में को-डायरेक्टर रह चुके हैं। वहीं Sohum Shah एक बार फिर लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ इस बार Nawazuddin Siddiqui भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दोनों की साथ में एक तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
फिल्म की फीमेल लीड को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Priyanka Chopra, Katrina Kaif और Nayanthara के नामों पर विचार किया जा रहा था। लेकिन अब इन तीनों को पीछे छोड़ते हुए Alia Bhatt की एंट्री की खबर ने सबको चौंका दिया है।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट एक फोक हॉरर फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए तैयार हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। बताया जा रहा है कि उनका रोल भले ही छोटा हो, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। मेकर्स को ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो कम स्क्रीन टाइम में भी अपने किरदार को प्रभावशाली बना सके, और उनके मुताबिक आलिया इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस साबित हुईं।
डायरेक्टर आदेश प्रसाद इस सीक्वल में ‘हस्तर’ देवता से जुड़ी शापित माइथोलॉजी को और गहराई से दिखाने वाले हैं। इस बार कहानी उन शक्तियों के खतरनाक परिणामों पर फोकस करेगी, जिन्हें कभी जगाया नहीं जाना चाहिए था। फिल्म का हॉरर और डार्क फैंटेसी एलिमेंट पहले से भी ज्यादा इंटेंस होने वाला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट 3 मई को अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके बाद वह यूएस रवाना होंगी, लेकिन 6 मई के बाद फिर से काम पर लौट आएंगी। शूटिंग के लिए मुंबई के मड आइलैंड में एक भव्य सेट तैयार किया गया है। कुल मिलाकर दो दिनों तक वह इस प्रोजेक्ट के लिए शूट करेंगी।
क्योंकि Met Gala में शामिल होने के लिए उन्हें 4 मई को रवाना होना है, इसलिए मेकर्स ने कुछ पैच सीन्स के लिए एक बॉडी डबल का भी इंतजाम किया है।
आलिया भट्ट को “1200 करोड़ी एक्ट्रेस” भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने S. S. Rajamouli की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR में कैमियो किया था, जिसने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।