पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान आज, 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, 1448 उम्मीदवार मैदान में

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज राज्य के दूसरे और आखिरी चरण के तहत 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

इस चरण में कुल 1448 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई थी। अब दूसरे चरण के साथ ही पूरे चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दो लाख से ज्यादा केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि करीब 40,000 राज्य पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। खासकर कोलकाता में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जहां सबसे अधिक 273 कंपनियां तैनात की गई हैं।चुनाव आयोग की निगरानी में पूरे राज्य, खासकर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *