NEET UG 2026 एडमिट कार्ड की तारीख बदली, अब 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा जारी

KNEWS DESK- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। पहले जहां एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी होने की संभावना थी, अब इसे 27 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। एजेंसी के अनुसार, NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस बदलाव के बाद छात्र लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है। इसमें परीक्षा केंद्र, समय, रोल नंबर और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी अहम जानकारी दी जाती है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर ‘NEET UG Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, सेंटर कोड, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा समय जैसी जरूरी जानकारी होगी। साथ ही परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए जाएंगे। अगर किसी प्रकार की गलती नजर आती है, तो तुरंत NTA से संपर्क करना जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसकी कुल अवधि 180 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से पूछे जाएंगे।

बायोलॉजी से 90 प्रश्न (360 अंक) होंगे, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *