रणवीर सिंह को लॉन्च करने वाली शानू शर्मा ने रचाई शादी, एक्टर ने दिलचस्प अंदाज़ में दी बधाई

KNEWS DESK – बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। लंबे समय से यश राज फिल्म्स से जुड़ी शानू ने हाल ही में शादी कर ली, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की।

हालांकि, उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा करने के बजाय एक इमोशनल नोट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। शानू ने लिखा कि भगवान की कृपा से उन्हें ऐसा साथी मिला है, जिसके साथ वो जिंदगी के हर कदम पर साथ चल सकती हैं। परिवार और करीबियों के आशीर्वाद के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी का जश्न आने वाले दिनों में मनाया जाएगा।

सेलेब्स ने दी बधाई

शानू शर्मा की इस खुशखबरी पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। रणवीर सिंह ने दिल वाले इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की, तो वहीं परिणीति चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा ईशा गुप्ता, रश्मिका मंदाना, प्रनुतन बहल और रिया चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कई स्टार्स को दिया बॉलीवुड में मौका

शानू शर्मा का नाम इंडस्ट्री की सबसे सफल कास्टिंग डायरेक्टर्स में शुमार किया जाता है। उन्होंने ही रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके अलावा अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों को भी इंडस्ट्री में लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है।

शानू शर्मा कई बड़ी फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं, जिनमें एक था टाइगर, गुंडे और दम लगा के हइशा जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *