KNEWS DESK – बॉलीवुड में लगातार बदलते ट्रेंड्स के बीच स्टार्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना आसान नहीं रहा है। ऐसे में आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स की सराहना तो मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वैसा जादू नहीं चल पाया। अब उनकी उम्मीदें इस चर्चित फ्रेंचाइजी पर टिकी हैं।
पुरानी हिट का सहारा
‘पति पत्नी और वो’ की जड़ें साल 1978 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म पति पत्नी और वो से जुड़ी हैं, जिसे बी. आर. चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने उस दौर में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप जैसे विषय को दिखाकर अलग पहचान बनाई थी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले के लिए कमलेश्वर को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
फिल्म में संजय कुमार (संजय/संजीव कुमार) की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया था। उनके साथ विद्या सिन्हा और रंजीता कौर भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।
रीमेक ने भी बटोरी थी सुर्खियां
साल 2019 में इस फिल्म का रीमेक बना, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और दर्शकों का मनोरंजन किया, हालांकि यह ऑरिजिनल फिल्म की क्लासिक छवि को पूरी तरह मैच नहीं कर सकी।
अब आयुष्मान पर टिकी नजरें
अब ‘पति पत्नी और वो 2’ के जरिए आयुष्मान खुराना एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।
फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
करियर के लिए अहम मोड़
आयुष्मान खुराना के लिए यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है। एक समय था जब उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थीं, लेकिन हाल के वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर उनका ग्राफ थोड़ा कमजोर पड़ा है। ऐसे में यह फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।