14 साल बाद ‘वेरोनिका’ की होगी धमाकेदार वापसी, Cocktail 2 में कर सकती हैं कैमियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड में जब भी किसी आइकॉनिक किरदार की वापसी की चर्चा होती है, तो फैंस का उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। इन दिनों ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है, जहां Deepika Padukone के चर्चित किरदार ‘वेरोनिका’ की वापसी को लेकर हलचल तेज है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ‘कॉकटेल 2’ की खबरें सामने आईं, फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गईं और फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन गया।

साल 2012 में रिलीज हुई Cocktail ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में Saif Ali Khan, Diana Penty और दीपिका की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। खासकर वेरोनिका के किरदार में दीपिका का बोल्ड और बिंदास अंदाज दर्शकों के दिलों में बस गया था।

अब खबर है कि ‘कॉकटेल’ का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna और Kriti Sanon नजर आ सकते हैं। फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है। हालांकि, रिलीज से पहले ही एक दिलचस्प चर्चा ने सभी का ध्यान खींच लिया है, क्या दीपिका एक बार फिर वेरोनिका बनकर स्क्रीन पर वापसी करेंगी?

https://www.instagram.com/p/DWlqesfiN6V/?

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में कैमियो रोल कर सकती हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस रोल के लिए कई बार अप्रोच किया गया और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वेरोनिका का किरदार दीपिका के करियर के सबसे यादगार रोल्स में से एक माना जाता है। उनका स्टाइल, एटीट्यूड और इमोशनल डेप्थ तीनों ने इस किरदार को खास बना दिया था। यही वजह है कि फैंस आज भी इस किरदार को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

बताया जा रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ में नई कहानी और नए किरदार होंगे, लेकिन अगर वेरोनिका की झलक दिखाई जाती है, तो यह पुरानी फिल्म से एक मजबूत कनेक्शन बना सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस इस संभावित कैमियो को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बता रहे हैं।

कुछ यूजर्स का मानना है कि ‘कॉकटेल’ की असली पहचान ही वेरोनिका थी, और उनकी मौजूदगी के बिना सीक्वल अधूरा लग सकता है। वहीं, कई लोग इसे एक स्मार्ट मूव मान रहे हैं, जो फिल्म को और ज्यादा चर्चा में ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *