‘मेरी दादी कहती थीं…’ Asha Bhosle को याद कर भावुक हुईं Zanai Bhosle, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

KNEWS DESK – मशहूर गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 92 साल की उम्र में इस दिग्गज सिंगर के दुनिया को अलविदा कहने से संगीत जगत को गहरा झटका लगा है। लेकिन इस दुखद घड़ी में सबसे ज्यादा टूट गई हैं उनकी पोती Zanai Bhosle, जो अपनी दादी के बेहद करीब थीं।

दादी के जाने से टूटीं जनाई

आशा भोसले के अंतिम संस्कार के दौरान जनाई भोसले का दर्द साफ नजर आया। वे फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं। परिवार और फैंस के बीच उनकी भावुक हालत ने सभी को भावुक कर दिया। जनाई कई बार अपने इंटरव्यू में यह कह चुकी थीं कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपनी दादी को खोने का लगता है।

इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

अब जनाई भोसले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, “सूरज हर दिन उगता है और हर दिन डूबता है। मेरी दादी कहती थीं कि जीवन चलता रहना चाहिए।” इस छोटे से संदेश में जनाई का गहरा दर्द और दादी की सीख दोनों झलकते हैं।

फैंस को कहा धन्यवाद

जनाई ने अपने पोस्ट में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा कि दादी के लिए लोगों का प्यार देखकर उन्हें सुकून मिला है और उन्होंने सभी से अपना ख्याल रखने की अपील भी की।

कब हुआ निधन?

Asha Bhosle का 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

आशा भोसले के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें आखिरी विदाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *