वानखेड़े में ‘बेबो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा! भीड़ से परेशान हुईं करीना कपूर का फूटा गुस्सा, वीडियो वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन Kareena Kapoor Khan इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर अपनी कूल और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली करीना इस बार भीड़ के बीच असहज नजर आईं।

IPL मैच के दौरान हुआ वाकया

दरअसल, Indian Premier League 2026 के एक मुकाबले में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच मैच देखने के लिए करीना अपने पूरे परिवार के साथ स्टेडियम पहुंची थीं। उनके साथ Saif Ali Khan, बेटे तैमूर और जेह, और सौतेले बेटे Ibrahim Ali Khan भी मौजूद थे।

मैच खत्म होने के बाद जब पूरा परिवार बाहर निकल रहा था, तब लिफ्ट के पास अचानक फैंस की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ से घिरीं करीना, दिखीं नाराज

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस बिना दूरी बनाए लगातार फोटो और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से वहां मौजूद सभी लोग असहज हो गए।

https://www.instagram.com/reels/DXCM3bXjOiW/

इस स्थिति को देखकर Kareena Kapoor Khan नाराज हो गईं और अपने स्टाफ से सवाल करते हुए नजर आईं। वहीं Saif Ali Khan भी हैरान होकर कहते सुनाई दिए—“ये क्या हो रहा है?”

जल्दबाजी में लिफ्ट तक पहुंचे

भीड़ बढ़ने के कारण पूरा परिवार जल्दबाजी में लिफ्ट की ओर बढ़ा और वहां से निकल गया। इस दौरान करीना के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वह इस स्थिति से बिल्कुल खुश नहीं थीं।

मैच के दौरान थीं खुश

हालांकि मैच के दौरान Kareena Kapoor Khan काफी खुश और रिलैक्स मूड में नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसमें वह परिवार के साथ मैच एन्जॉय करती दिखीं।

लेकिन बाहर निकलते समय अचानक हुई भीड़ ने माहौल बदल दिया और यही वजह है कि यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *