KNEWS DESK – कॉमेडी की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले Samay Raina एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शो और विवादों को लेकर खुलकर बात की थी, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसी जानकारी दे दी है, जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया और एक्साइटेड भी।
विवाद के बाद नया ट्विस्ट
दरअसल, Samay Raina ने अपने यूट्यूब वीडियो Still Alive में Ranveer Allahbadia को लेकर काफी मजाक किया था। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद पर भी खुलकर बात की और कई बातों का पर्दाफाश किया।
इस वीडियो के बाद ऐसा लगने लगा था कि दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं और अब शायद ही ये जोड़ी दोबारा साथ नजर आए।
इंस्टाग्राम Q/A में बड़ा खुलासा
लेकिन 13 अप्रैल को Samay Raina ने इंस्टाग्राम पर Q/A सेशन के दौरान सारी अटकलों को पलट दिया। जब एक फैन ने उनसे Ranveer Allahbadia को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में जवाब दिया—“Collab Soon!”
बस, फिर क्या था! इस जवाब ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया।
रोस्ट से रिलेशन तक
गौरतलब है कि अपने हालिया कॉमेडी स्पेशल में Samay Raina ने Ranveer Allahbadia को लेकर कई तीखे मजाक किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उस विवाद का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा।
वहीं दूसरी ओर, रणवीर ने भी इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “समय… कौन समय?”
फैंस हुए कन्फ्यूज, फिर खुश
इन सबके बाद फैंस को लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब संभावित कोलैब की खबर ने माहौल बदल दिया है। फैंस का मानना है कि Samay Raina की कॉमेडी और Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट स्टाइल का कॉम्बिनेशन कुछ नया और दिलचस्प लेकर आ सकता है।