KNEWS DESK: नियाभर में बढ़ती ईंधन की कीमतों और संभावित फ्यूल संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान भी किया और हंसने पर मजबूर भी कर दिया। आमतौर पर लोग पेट्रोल लेने के लिए बाइक या कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंचते हैं, लेकिन इस बार एक शख्स ने ऐसा अनोखा जुगाड़ लगाया कि वहां मौजूद लोग भी देखते रह गए। इस व्यक्ति ने अपने कुत्ते की पीठ पर बाइक का फ्यूल टैंक बांध दिया और उसे लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया।
पेट्रोल पंप पर लोगों ने बाइक की जगह कुत्ते को देखा, अपनी हसी नही रोक पाए,
जैसे ही पेट्रोल पंप पर लोगों ने बाइक की जगह कुत्ते को देखा, सभी की नजरें उसी पर टिक गईं। कुत्ते की पीठ पर बंधा फ्यूल टैंक और उसके साथ खड़ा मालिक—यह दृश्य किसी के लिए भी हैरान कर देने वाला था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग इस जुगाड़ को देखकर हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं। बताया जा रहा है कि फ्यूल की कमी और पेट्रोल पंप पर बढ़ती पाबंदियों के कारण लोग अलग-अलग तरीके अपनाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में इस शख्स ने भी अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। हालांकि, यह तरीका जितना मजेदार और अनोखा लगता है, उतना ही सवाल भी खड़ा करता है—क्या इस तरह के जुगाड़ सही हैं?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं,
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे जानवरों के साथ गलत व्यवहार मानते हुए आलोचना भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि मुश्किल हालात में इंसान किस हद तक सोच सकता है, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि ऐसे जुगाड़ करते समय सुरक्षा और संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा जाए।