IPL 2026: Rajasthan Royals की लगातार तीसरी जीत, Mumbai Indians को 27 रनों से हराया

KNEWS DESK- Indian Premier League 2026 में Rajasthan Royals का शानदार फॉर्म जारी है। टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए Mumbai Indians को 27 रनों से हरा दिया। गुवाहाटी के Barsapara Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने खेल जरूर रोका, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाज़ों के तूफान को नहीं रोक पाई।

मैच देर रात शुरू हुआ और इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 150 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को तेज शुरुआत दिलाने में Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Suryavanshi की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने सिर्फ 5 ओवर में ही 80 रन जोड़ दिए।

इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रही युवा बल्लेबाज़ सूर्यवंशी और Jasprit Bumrah के बीच मुकाबले की। पहली बार बुमराह का सामना कर रहे सूर्यवंशी ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, और उसी ओवर में एक और बड़ा शॉट खेलकर सभी को चौंका दिया। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वहीं जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा और 32 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मुंबई के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और Ryan Rickelton सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद Hardik Pandya और Tilak Varma भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

हालांकि नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने तेजी से रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन उनकी साझेदारी टूटते ही मुंबई की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने मुकाबला 27 रनों से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *