रामायण के किरदारों की दिखी झलक, म्यूजिक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, ए.आर. रहमान और हैंस जिमर संभाल रहे हैं कमान

KNEWS DESK – बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म के किरदारों की पहली झलक सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक हो या बाकी स्टारकास्ट की झलक फैंस के बीच एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ विजुअल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी सुर्खियों में आ गया है।

म्यूजिक में दो दिग्गजों का संगम

डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फिल्म को हर स्तर पर भव्य बनाने में जुटे हैं। खास बात ये है कि फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी दो इंटरनेशनल लेजेंड्स ए.आर. रहमान और हैंस जिमर को दी गई है।

दोनों ही संगीतकार अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं और ऑस्कर व ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं।

इंटरनेशनल लेवल का म्यूजिक एक्सपीरियंस

ए.आर. रहमान ने Slumdog Millionaire जैसी फिल्मों के जरिए दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। उनकी धुनों में भारतीयता और ग्लोबल टच का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

https://www.instagram.com/p/DQMkfbCkRQ-/?

वहीं हैंस जिमर Inception, The Lion King और Dune जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनका बैकग्राउंड स्कोर किसी भी फिल्म को एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव में बदल देता है।

https://www.instagram.com/reels/DWY1ShhjoPM/

म्यूजिक से बढ़ेगी फिल्म की भव्यता

इन दोनों के साथ आने से ‘रामायण’ का म्यूजिक सिर्फ बैकग्राउंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिल्म की कहानी और इमोशन को और भी गहराई देगा। जहां रहमान की मेलोडी दिल को छूती है, वहीं जिमर का स्कोर बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड फील देता है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।
साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में दिखेंगे और सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे।

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स इस फिल्म को एक ग्रैंड सिनेमैटिक अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शानदार विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और अब इंटरनेशनल लेवल का म्यूजिक तीनों मिलकर इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *