IPL 2026 का दूसरा चरण घोषित: 13 अप्रैल से 50 मुकाबलों की जंग, 12 शहरों में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच

डिजिटल डेस्क- क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। BCCI ने Iइंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले पहले चरण के 20 मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया गया था, वहीं अब 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक होने वाले दूसरे चरण के मैचों की रूपरेखा भी सामने आ गई है। दूसरे चरण में लीग स्टेज के बाकी बचे 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जो टूर्नामेंट को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे। इस दौरान देश के 12 प्रमुख शहरों में मैच आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। इन शहरों में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा और फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलेगा।

13 अप्रैल से होगी शुरूआत

इस चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट के दूसरे फेज के रोमांचक सफर की शुरुआत करेगा। दूसरे चरण की खास बात यह है कि इसमें कुल 8 डबल-हेडर मुकाबले होंगे, यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इससे दर्शकों को एक ही दिन में दो-दो रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। टीमों के होम ग्राउंड को लेकर भी दिलचस्प व्यवस्था की गई है। पंजाब किंग्सअपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मुकाबले शामिल हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार होम मैच खेलेगी। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मुकाबले खेलने हैं।

हर मुकाबला होगा करो या मरो का मुकाबला

जैसे-जैसे लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंचेगा, हर मैच का महत्व बढ़ता जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ेगा। हालांकि, अभी प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू और तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। BCCI ने संकेत दिया है कि जल्द ही इस पर भी अपडेट जारी किया जाएगा। फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीमें दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *