अरमान मलिक 5वीं बार बने पापा, पहली पत्नी Payal Malik ने बेटे को दिया जन्म, फोटोज हुई वायरल

KNEWS DESK – सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया से खुशखबरी आई है। यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार पापा बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को बेटे को जन्म दिया। इस खुशी की खबर अरमान और पायल दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की है।

नवजात की फोटोज और वीडियो शेयर

पायल और अरमान ने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में अरमान अपने दोस्तों के साथ बेबी बॉय के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। अरमान ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “जच्चा बच्चा सब ठीक हैं।”

https://www.instagram.com/p/DWRS5zQD1yW/?

इस बच्चे के जन्म के साथ पायल मलिक अब 4 बच्चों की मां बन गई हैं। वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक 1 बच्चे की मां हैं। इस तरह कुल मिलाकर अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता बन गए हैं। कृतिका ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह और पायल बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

व्लॉग में दिखाई प्रेग्नेंसी जर्नी

अरमान ने अपनी पत्नी पायल की प्रेग्नेंसी की पूरी यात्रा अपने लेटेस्ट व्लॉग ‘मलिक किड्स’ में दिखाई थी। व्लॉग में दिखाया गया कि पूरा परिवार 24 मार्च को बच्चे के कपड़े खरीदने गया था। इसी दौरान पायल को पेट में दर्द उठा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों ने अरमान और पायल को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है और नवजात के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *