साउथ में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान! हाउसफुल शोज, बढ़ानी पड़ी स्क्रीन

KNEWS DESK – धुरंधर: द रिवेंज रिलीज के बाद से ही देशभर में गर्दा उड़ा रही है। हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म साउथ इंडिया में भी जबरदस्त तूफान बनती नजर आ रही है। रणवीर सिंह की इस मेगा एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा जमा लिया है।

साउथ में दिखा जबरदस्त क्रेज

रणवीर सिंह की फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर थिएटर की क्षमता कम पड़ रही है और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एडवांस बुकिंग के साथ-साथ वॉक-इन ऑडियंस की संख्या इतनी ज्यादा है कि छोटे शहरों तक में हाउसफुल के बोर्ड लग चुके हैं।

छोटे शहरों में भी हिट

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसका क्रेज सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। छोटे कस्बों और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। हर शो में सीटें फुल हो रही हैं, जिससे टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

शो बढ़ाने की उठी मांग

लगातार बढ़ती डिमांड के चलते थिएटर मालिकों पर शोज बढ़ाने का दबाव बन रहा है। कई जगहों पर अतिरिक्त शोज जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को फिल्म दिखाई जा सके।

फिल्म की इस पॉपुलैरिटी ने मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है, क्योंकि आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को साउथ में इतना बड़ा रिस्पॉन्स कम ही मिलता है।

पैन इंडिया हिट बनने की ओर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब एक पैन इंडिया हिट के तौर पर उभरती नजर आ रही है। हिंदी के बाद साउथ मार्केट में भी फिल्म का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर स्क्रीन और शोज की संख्या और बढ़ाई जाती है, तो फिल्म का कलेक्शन और भी तेजी से बढ़ सकता है।

हालांकि तमिल और तेलुगू वर्जन को सेंसर सर्टिफिकेट के चलते थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे फिल्म की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *