KNEWS DESK- गर्मियों में ठंडक और ताजगी देने वाला “मोहब्बत का शरबत” पुरानी दिल्ली की गलियों का एक बेहद मशहूर पेय है। खासतौर पर जामा मस्जिद के आसपास मिलने वाला यह शरबत लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। एक घूंट लेते ही शरीर में ठंडक और सुकून का एहसास होता है।

अगर आप भी इस खास शरबत का स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो इसे बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है—खासकर ईद जैसे मौके पर।
मोहब्बत का शरबत बनाने की सामग्री
- तरबूज – 1 (कम बीज वाला)
- दूध – 1 लीटर (ठंडा)
- रूह अफ्जा – 2 चम्मच
- चीनी – स्वादानुसार (ऑप्शनल)
- बर्फ – 1 ट्रे
शरबत बनाने की आसान विधि
- तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- ठंडे दूध में रूह अफ्जा मिलाएं।
- अगर ज्यादा मीठा पसंद हो तो चीनी की चाशनी डाल सकते हैं।
- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
- अंत में कटे हुए तरबूज के टुकड़े मिलाएं।
- आपका ठंडा-ठंडा मोहब्बत का शरबत तैयार है।
- स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें रैस्पबेरी जेली या सब्जा (तुलसी) के बीज भी मिला सकते हैं।
मोहब्बत के शरबत के फायदे
शरीर को देता है ताजगी
यह ठंडा पेय गर्मी में तुरंत राहत देता है और शरीर को तरोताजा करता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
तरबूज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हाइड्रेशन बनाए रखे
यह शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
त्वचा के लिए लाभकारी
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
हर मौके पर खास
मोहब्बत का शरबत सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक अनुभव है—जो स्वाद, ठंडक और खुशियों को एक साथ लाता है। इस ईद पर इसे बनाकर मेहमानों को सर्व करें और उनकी वाहवाही पाएं!